बागेश्वर डिग्री कॉलेज के लिए सौरभ जोशी को छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित करते पदाधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सौरभ जोशी को प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए बुधवार को एक होटल में बैठक हुई।
इसमें परिषद के प्रदेश सह मंत्री हरीश मेहरा ने दावा किया कि कॉलेज में इस बार एबीवीपी का परचम लहराएगा। उन्होंने परिषद की उपलब्धियां भी बताईं। बैठक में विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, विभाग संयोजक दीपक गस्याल, विभाग सह संयोजक राजेंद्र दानू, जिला विस्तारक शास्वत खंडूरी, छात्रा उपाध्यक्ष पूजा फर्स्वाण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित ऐठानी, कृष्णा फर्स्वाण, जिला सह संयोजक कृष्णा शाही, नगर मंत्री योगेश जोशी, वंदना जोशी, बबीता ऐठानी, ज्योति थापा, प्रियंका गस्याल आदि थे।