फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से उफान पर आई सरयू

Sun, 24 Jul 2016 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
सरयू उफान पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बागेश्वर में लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हुई। कपकोट और गरुड़ क्षेत्रों में हुई बारिश से सरयू, गोमती उफान पर आ गईं। संगम पर नदियों के उफान पर आने से सरयू घाट तक पानी पहुंच गया। बागेश्वर के नदी गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


 शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह तक जारी रही। बागेश्वर में जहां पांच एमएम बारिश हुई, वहीं कपकोट में 80, गरुड़ में 75 एमएम बारिश हुई। अत्यधिक बारिश से गाड़-गधेरे उफान पर आ गए। सरयू व गोमती नदियों का जल स्तर सामान्य से अधिक बढ़ गया। संगम में नदियों के उफान पर आने से घाट तक पानी से भर गए। बारिश से नदीगांव में ललित मोहन का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पंथ गांव में रोड की दीवार में दरार आने से आन सिंह के भवन को खतरा पैदा हो गया है।

बारिश के चलते विकास भवन को जोड़ने वाले मार्ग में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां पर सुरक्षा दीवार के पत्थर लगातार नदी में गिर रहे हैं। इस स्थान पर वाहनों के संचालन में भी खतरा बना हुआ हैै। बारिश के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने से पिंडारी रोड में स्थित प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में रखी हनुमान की मूर्ति खंडित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें