फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती पानी को लेकर ग्रामीणों में हुई तकरार

Sun, 24 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
जलनिकासी का विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। बरसाती पानी से उफनाए गधेरे के डायवर्जन को लेकर मंडलसेरा के ग्रामीणों में तकरार हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया।  मंडलसेरा में बहने वाले कुंती गधेरा बरसात के समय उफान पर आ जाता है। शनिवार को भी मूसलाधार बारिश होने से गधेरा उफान पर आ गया।
विज्ञापन


मंडलसेरा के कुछ लोगों ने नाले का पानी मकानों को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए नाले के आधे पानी को डायवर्ट करने का प्रयास किया। उनका कहना था कि आधा पानी नाले में और आधा पानी सड़क से होकर बहता रहेगा लेकिन कुछ लोगों ने सड़क के पानी से मकान को खतरा बताते हुए इसका विरोध कर दिया।

तकरार बढ़ने पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की उचित निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन को पहले ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुर्गा मेहता, प्रेमा कर्म्याल, हीराबल्लभ, सरस्वती चौबे, भगवती देवी आदि ने प्रशासन से जल निकासी की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें