बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को छापे मारे। इस दौरान संदेह के आधार पर पांच सैंपल भरे। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेयकी अगुवाई में टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने दूध के दो, मैदा, सूजी और बेसन का एक-एक नमूने एकत्र किए। एकत्र नमूनों को राजकीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने व्यापारियों को खोया में स्टार्च की जांच के लिए आयोडीन टिंचर उपलब्ध कराया। इस मौके पर भूपेंद्र देव, जीवन धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद