फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो यातायात व्यवस्था सुधरवाओ एसडीएम साहब!

Thu, 05 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला / बागेश्वर
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भराड़ी के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 भराड़ी बाजार की यातायात व्यवस्था पटरी में आने का नाम नहीं ले रही है। पल पल में लग रहे जाम से जहां व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। वहीं बाजार में आने वालों और पर्यटकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साए व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और यातायात कंट्रोल के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्च में व्यापारियों ने एसडीएम केएस टोलिया को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बाजार में छोटे बड़े वाहनों की संख्या बढ़ने से हर दस मिनट में जाम लग जा रहा है। बाजार में यातायात कंट्रोल के लिए पुलिस की ठोस व्यवस्था नहीं होने से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


टैक्सियां सवारी ढूंढने के लिए बाजार में बेरोकटोक घूमती रहती है। डंपरों के आने से यातायात व्यवस्था और विकट हो रही है। इससे जहां व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा है वहीं बाजार में आने वालों और हिम नदों के सैरसपाटे के लिए जाने वाले देश विदेश के पर्यटकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। 

व्यापारियों ने एसडीएम को सुझाव दिया कि बागेश्वर की ओर से आने वाली टैक्सियों को तल्ली बाजार के यूको बैंक के समीप जबकि सोंग, हरसिंग्याबगड़, शामा, लीती और गोगिना की ओर से आने वाले वाहनों को मल्ली बाजार के पुल पार रोका जाए इसके अलावा बाजार से होकर बाहर जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से जाने की तत्काल व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम पुरी गोस्वामी, गोविंद बिष्ट, खीम सिंह, आनंद ऐठानी, विशन बड़ती, प्रकाश जेशी, बसंत बिष्ट, दरबान सिंह, दीपक सिंह, विमल सिंह, चंचल सिंह, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश राठौर, शंकर बिष्ट, दान सिंह, नंदा बल्लभ तिवारी, कैलाश सिंह, मुन्ना गढ़िया, अवकाश प्राप्त तहसीलदार धाम सिंह ऐठानी आदि शामिल थे। एसडीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस को निर्देशित करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें