फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंगल दल ने रुकवाया कोसी में खनन कार्य

Thu, 05 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला / बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कौसानी क्षेत्र के छानी ल्वैशाल गांव की मंगल दल की महिलाओं ने कोसी नदी में चल रहा खनन कार्य रुकवा दिया। महिलाओं ने वन पंचायत में कूड़ा और मिट्टी डालने वालों को भी चेतावनी दी है कि यदि पर्यावरण से खिलवाड़ बंद नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महिला मंगल दल अध्यक्षा गंगा देवी के नेतृत्व में दो दर्जन महिलाएं कोसी नदी में पहुंच गई। इस दौरान महिलाओं ने नदी में चल रहा खनन कार्य रुकवा दिया। कहा कि नदी में पानी नहीं है, नहरें सूखी पड़ी हैं। बावजूद इसके धड़ल्ले से खनन हो रहा है।

खनन के कारण पानी का लेवल और नीचे जा रहा है। महिलाओं ने प्रशासन पर भी आंख मूंदने का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि कुछ लोग वन पंचायत की भूमि में कूड़ा और भवन निर्माण से निकलने वाली मिट्टी डाल रहे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। महिला मंगल दल ने अवैध रूप से चल रहे खनन को बंद करने के साथ ही नदियों व वनों की सुरक्षा को लेकर आंदोलन छेड़ने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें