फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत सिमगड़ी में हुई खेलकूद

Sun, 24 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
ग्रामीण खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा न्याय पंचायत सिमगड़ी में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। राजकीय इंटर कॉलेज स्यांकोट के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र मिश्रा और विशिष्ट अतिथि चंपा देवी ने किया।
विज्ञापन


कबड्डी के बालक वर्ग में जलमानी विजेता और सिलंगार उप विजेता रहे। बालिका वर्ग में चनौला विजयी और स्यांकोट उप विजेता रहे। रस्साकशी के बालक वर्ग में महरूड़ी, बालिका वर्ग में जलमानी विजेता और स्यांकोट, चनौला की टीमें उप विजेता रही। गणेश धपोला ने संचालन किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक हरीश कुमार नेगी, नंदन सिंह, अनिल मिश्रा, कुसुम जोशी, भागीरथी परिहार, आनंद सिंह राठौर थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें