फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से स्कूल की छत पर गिरे बिजली के तार 

Sun, 24 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
गिरा पोल दिखाता ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर पस्ट्यारी गांव में आए तेज अंधड़ से बिजली के कई पोल उखड़ गए। बिजली के तार प्राइमरी स्कूल की छत पर गिरने से वहां करंट दौड़ने लगा। इससे 19 बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूझबूझ से तारों को हटाने से बच्चे बाल-बाल बच गए। पोलों के उखड़ने से गांव के कई घरों में अंधेरा पसर गया है। ग्रामीणों ने पोलों को बदलकर तारों को शीघ्र कसने की मांग की है। उधर अंधड़ से कपकोट तहसील क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति शनिवार देर रात तक कई बार प्रभावित रही। इससे लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


पस्ट्यारी गांव में आए अंधड़ से गांव में कई बिजली के पोल उखड़ गए। बिजली के तार गांव की पाठशाला की छत पर गिर गए। छत टिन की होने से उसमें करंट दौड़ने गया। जिससे 19 बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने तारों को हटाया। इसी के बाद बच्चों ने राहत की सांस ली। बिजली की लाइन ध्वस्त होने से गांव के 16 परिवारों के घरों में अंधेरा पसर गया है। बिजली के बगैर ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्राम प्रधान सुरेश बनाई ने बताया कि उन्होंने यूपीसीएल से बिजली के सड़े गले पोलों को बदलने की कई बार गुहार लगाई, लेकिन विभाग ने उनकी नहीं सुनी।

उन्होंने यूपीसीएल के अभियंताओं से गांव की आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने और सड़े-गले पोलों को शीघ्र बदलने को कहा है। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर अंधड़ से कपकोट तहसील क्षेत्र की आपूर्ति शुक्रवार को देर रात तक कई बार प्रभावति रही। इधर यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने कहा कि पस्ट्यारी में बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारू हो जाएगी। वहां सड़े-गले पोलों को भी बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें