कपकोट में रिखाड़ी से वाछम गांव की सड़क से मलबा हटाती जेसीबी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बारिश के दौरान सड़कों में आया मलबा कई दिनों बाद भी नहीं हटाया गया है। इस कारण जिले में नौ मोटर मार्ग बंद पड़े है। इससे लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कपकोट के ग्राम तोली में एक मकान की छत टूट गई।
बारिश के दौरान सड़कों में भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिसे हटाया नहीं गया। इस कारण दूनी-सुकुड़ा मोटर मार्ग, सनगाड़-वासती मोटर मार्ग, कंधार रौल्याना-मजकोट मोटर मार्ग, सूपी-पतियाचार मोटर मार्ग, लीली-बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग, तोली-बघर मोटर मार्ग, शामा-नाकुड़ी मोटर मार्ग, रौल्याना-लोहागढ़ी मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। सड़कें बंद होने के कारण आवाजाही करने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, मंगलवार को कपकोट के ग्राम तोली निवासी सोनू जोशी के मकान की छत टूट गई । मलबे में घर के अंदर रखा सामान खराब हो गया।