बागेश्वर। कपकोट मार्ग पर भतरौला के पास 11 केवी लाइन के डबल पोल पर एक उल्लू बैठा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इससे लाइन में भी फॉल्ट आ गया।
विज्ञापन
इस दौरान शहरी क्षेत्र समेत मेन मार्केट की बिजली बंद हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने उल्लू को तार से हटाया। तभी लाइन होल्ड हो सकी।