फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 16 बसावटों में पहुंचेगी सड़क, शासन को भेजी जाएगी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत गरुड़ ब्लॉक की 16 महत्वपूर्ण बसावटों के लिए राहत भरी खबर है। इन क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए आधिकारिक तौर पर चयनित कर लिया गया है। अब इन बसावटों में सड़क पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की योजना के अनुसार चयनित 16 बसावटों में सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सबसे पहले स्थलीय सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर प्रत्येक मार्ग की डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद डीपीआर को अंतिम मंजूरी और बजट आवंटन के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्र में सड़क नहीं होने से यहां निवास करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में आसानी होगी।


ये बसावटें जुड़ेंगी सड़क से
बज्वाड़, छटिया, दाड़िमखेत, ठुकुरा, द्योनाई, एरिया, कपकोटी, कोटतुलारी, कोट्यूड़ा, कुलाऊं, मगल्ता, पथरिया, रणकुड़ी, सलखन्यारी और सिमगढ़ी ।

......कोट
गरुड़ क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों को शासन की प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है। विभाग की ओर से इन सड़कों का सर्वे कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि समय पर बजट मिल सके और निर्माण कार्य शुरू हो। ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......उमेश कुमार, ईई पीएमजीएसवाई बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें