बागेश्वर। रेवती घाटी के गांवों को जोड़ने वाली भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क को खोलने का काम तेज हो गया है। लोनिवि ने आज शाम तक सड़क पर यातायात सुचारू कराने का दावा किया है।
पूर्ति विभाग ने खारबगड़ क्षेत्र में गैस सिलिंडर का वाहन भेजकर 10 सिलिंडर बांटे। बाकी स्थानों पर शामा से होकर वाहन भेजने की बात कही है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में रेवती और रामगंगा घाटी के गांवों में सब्जी, राशन, सिलिंडर का संकट शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
खबर का संज्ञान लेते हुए पूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी को क्षेत्र में वाहन भेजने के निर्देश दिए। कपकोट एजेंसी से सिलिंडर लेकर वाहन गया, लेकिन सड़क के बंद होने के कारण आधे मार्ग तक ही पहुंच सका। इस दौरान पहले पड़ने वाले खारबगड़ गांव में सिलिंडर वितरित किए गए।