फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काहिली-लापरवाही-नाचनी-चेटाबगड़ सड़क चिल्किया पुल के पास तीन महीने से क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कौसानी में क्षतिगग्रस्त स्टेट गेस्ट हाउस को जाने वाली सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले को बागेश्वर से जोड़ने वाली नाचनी-चेटाबगड़ सड़क चिल्किया पुल के पास तीन महीने से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क में भारी वाहनों का आवागमन ठप है। जोखिम लेकर हल्के वाहनों का संचालन हो रहा है। आवाजाही में यात्रियों की जान हलक में आ जा रही है।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले की सीमा पर चिल्किया में सड़क जुलाई के महीने में क्षतिग्रस्त हो गई थी। चिल्किया पुल के पास सड़क करीब 10 मीटर हिस्से में धंस गई थी। इसकी अब तक मरम्मत नहीं हुई है। संकरी हो गई सड़क पर भारी वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। हल्के वाहन भी बमुश्किल पास हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों के साथ ही वाहन संचालकों में रोष बना हुआ है। चेटाबगड़ के युवक मंगल दल अध्यक्ष रवी कोश्यारी, किशन सिंह कोश्यारी, मनोज कोश्यारी, दीवान सिंह कोश्यारी, होशियार सिंह कोश्यारी, मंजीत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से इलाके के लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तीन माह पूर्व क्षतिग्रस्त कौसानी स्टेट गेस्ट हाउस की सड़क की नहीं हुई मरम्मत
कौसानी। कौसानी में स्टेट गेस्ट हाउस को जाने वाली सड़क तीन माह पूर्व बरसात में बड़े हिस्से में धंस गई थी। सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। संकरी हो चुकी सड़क भारी वाहनों के लिए खतरा बना हुई है। सड़क सेना की छावनी के लिए जाती है। केंद्रीय विद्यालय भी इसी सड़क पर पड़ता है। स्टेट गेस्ट हाउस होने के कारण वीआईपी की भी आवाजाही लगी रहती है, इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। पर्यटक सीजन चरम पर है। बसों की भी इस सड़क से आवाजाही होती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें