फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार बंद हो गई सड़क

विज्ञापन
बागेश्वर से सोमेश्वर जाने वाली सड़क पर हो रहा भूस्खलन। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
भू-स्खलन के कारण गरुड़ के रौल्याणा-लोहागढ़ी और कंधार-रौल्याणा-मजकोट रोड पर दो माह से यातायात बंद है। वहीं, बागेश्वर की गिरेछिना-अमसरकोट-सोमेश्वर रोड भी भू-स्खलन के कारण बृहस्पतिवार को तीसरी बार बंद हो गई। अमसरकोट रोड के समानांतर थुनाई-मिहिनिया-भटोली-रूनीखेत रिंग रोड पर करीब ढाई सप्ताह से यातायात बंद है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गिरेछिना-अमसरकोट-सोमेश्वर सड़क बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे भू-स्खलन के कारण बंद हो गई। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोनिवि ने जेसीबी को मौके पर भेजा। जेसीबी मलबा हटाकर सड़क को खोलने के प्रयास में जुटी हुई है। इससे पहले इसी माह एक और पांच अक्तूबर को यह सड़क बंद हुई थी। वहीं रिंग रोड सड़क पर सरस्वती शिशु मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर, जिम कॉर्बेट स्कूल, सेंट जोसफ, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की बसें भी चलती थीं। खोली, काकड़ा, अमतौड़ा, बेलता, भटोली, त्रिकोट, जल्थी आदि गांवों में रहने वाले 50 से अधिक बच्चे इस सड़क से आवाजाही करते थे। लेकिन ढाई हफ्ते से सड़क बंद होने के कारण अब खोली गांव की कच्ची सड़क से बच्चे आवाजाही बंद कर रहे हैं। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए भी लंबी दूरी तय करके आ रहे वाहन से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
जल्द सड़क न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी
खोली के निवर्तमान ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार, पूर्व प्रधान लछमराम, अमतौड़ा के कुंदन सिंह बिष्ट, काकड़ा के कमलेश कांडपाल, पूरन चंद्र कांडपाल, रमेश चंद्र, जगदीश चंद्र, चंदन सिंह, मोहन चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह रावत आदि ने सड़क जल्द न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, सड़क के बंद होने से लोगों को अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमेश्वर सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए काम चल रहा है। जल्द ही सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएग। इसके अलावा रूनीखेत-खोली-अमतौड़ा मोटर मार्ग को गड्ढामुक्त कर समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन

- यूसी पंत, ईई लोनिवि खंड बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें