फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमसरकोट पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने के कारण बृहस्पतिवार को भी नगर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति ठप रही। लोगों ने तहसील रोड स्थित हैंडपंप और धारे से पानी ढोया। अब कठायतबाड़ा में भी पानी का संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

द्वारिकाछीना के पास एक अक्तूबर को पहाड़ दरकने के कारण अमसरकोट पेयजल योजना ध्वस्त हो गई थी। इस कारण तहसील रोड, नदीगांव, पालनीकोट आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोग तहसील रोड स्थित हैंडपंप और माघ के धारे से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। अब नगर के कठायतबाड़ा में भी पानी का संकट पैदा हो गया है। पानी न आने के कारण एक हजार से भी अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने पानी की आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं जल संस्थान के ईई एमके टम्टा ने बताया कि गिरेछिना के पास हुए भू-स्खलन के कारण पेयजल योजना बार-बार ध्वस्त हो रही है। इसी कारण पानी की नियमित आपूर्ति में व्यवधान हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें