फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी-सौंग-पिंडारी मार्ग पर आया मलबा, यातायात ठप

विज्ञापन
बागेश्वर के सौंग सड़क पर गिरा मलबा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के बाद मलबा आने से भराड़ी-सौंग-पिंडारी मोटर मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। तेज बारिश के कारण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं कपकोट क्षेत्र में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के कारण भराड़ी-सौंग-पिंडारी मोटर मार्ग पर दुलम के पास बहने वाला गधेरा उफान पर आ गया।
गधेरे से बहते पानी के साथ पहाड़ी से काफी मलबा भी सड़क पर बहकर आ गया और सड़क पर यातायात ठप हो गया। सड़क बंद होने से दुलम, सौंग, मुनार, गांसी, तरसाल, पतियासार, सूपी सहित पिंडर घाटी के गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। दुलम निवासी बंटी सिंह कोरंगा ने बताया कि सुबह के समय क्षेत्र में मौसम साफ था लेकिन दोपहर होने तक मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर बाद क्षेत्र में काफी तेज बारिश हुई। तेज बारिश के कारण दुलम गांव के किशन बाजार के पास पहाड़ी से काफी मलबा गधेरे के पानी के साथ बहकर आ गया। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना जुटाई जा रही है। संबंधित विभाग की जेसीबी भेजकर जल्द मार्ग में यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें