फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर में हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका और जलाई लंका

Sun, 23 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 श्री रामलीला कमेटी धरमघर और कमेड़ीदेवी की ओर से यहां आयोजित रामलीला में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। धरमघर की रामलीला में सीता की खोज करने, हनुमान द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन करने के दृश्य का मंचन किया गया जबकि कमेड़ीदेवी की रामलीला अंगद-रावण संवाद रोचक रहा।
विज्ञापन

धरमघर की रामलीला में सीता की खोज में श्री राम की सेना के किष्कंधा पर्वत पहुंचने, बाली वध के बाद, अंगद का राजतिलक करने, हनुमान का लंका में प्रवेश, अशोक वाटिका उजाड़ने और मेघनाद द्वारा हनुमान को नागफांस के जरिए बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाने आदि के दृश्य दिखाए गए। हनुमान सुनील जोशी, रावण हेम पाठक, मेघनाद गौरव कुमार जौहरी, बाली दर्शन कार्की, सुग्रीव की भूमिका राकेश पांडे ने निभाई। रामलीला का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि दुग्ध संघ पिथौरागढ़ के अध्यक्ष  विनोद कार्की ने किया। वहां गंगोलीहाट ब्लॉक के ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष पंत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यकर्ता पियुुष चुफाल, छात्रसंघ बेड़ीनाग के महासचिव नरेंद्र कार्की और हरीश कार्की आदि थे। उधर कमेड़ीदेवी की रामलीला में शुक्रवार की रात अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। अंगद की भूमिका नंदन राठौर और रावण की भूमिका देवकीनंदन पाठक ने निभाई। हारमोनियम पर गोविंद राम और तबले पर बॉबी ने संगत दी। मुख्य अतिथि साहित्यकार मंच के उमेश राठौर थे। वहां कमेटी के अध्यक्ष हरीश जोशी, सचिव राजेंद्र राठौर आदि थे। रामलीला देखने मलसूना, देवतोली, कमेड़ीदेवी, थाला, झाला, झिटौली और उडियारी से दर्शक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें