फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ में सिविल सोसायटी का पुस्तकालय शुरू

Sun, 23 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ बाजार में सिविल सोसायटी का पुस्तकालय खुल गया है। शनिवार को अतिथियों ने पुस्तकालय में उपलब्ध समाचार पत्र और पत्रिकाएं जनता को समर्पित कीं। सोसायटी ने दस व्यसन मुक्त लोगों और समाज के हित नेक काम करने पर दो महिलाओं को भी सम्मानित किया। इस दौरान विधायक चंदन दास, पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, संस्कृत के प्रकांड विद्वान हरी दत्त जोशी, सिविल सोसायटी प्रमुख उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डीके जोशी, सदन मिश्रा, जयप्रकाश भारद्वाज, अनिरुद्ध जडे़जा, देवकी नंदन जोशी, दया मिश्रा, मोहन जोशी, नंदन सिंह नेगी आदि ने पत्रिकाओं के प्रदर्शन के साथ किया। विधायक दास, पूर्व मंत्री भट्ट ने कहा कि सिविल सोसायटी का पुस्तकालय क्षेत्र के बच्चों के लिए मददगार साबित होगा। अधिवक्ता जोशी ने कहा कि पुस्तकालय में दैनिक अखबार के साथ साथ पत्रिकाएं भी पढ़ने को मिलेंगी। विधायक दास ने सोसायटी को आश्वासन दिया कि वह 50 ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें पुस्तकालय को शीघ्र उपलब्ध कराएंगे। वहां सोसायटी ने व्यसन मुक्त कैलाश जोशी, गोविंद डसीला सहित आठ व्यसन मुक्त लोगों समेत विमला कोहली, कमला सनवाल को भी सम्मानित किया। सोसायटी ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों की भाषण, निबंध प्रतियोगिता कराई। इसके विजेता बच्चों को सोसायटी ने सम्मानित किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें