फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल में भर्ती के नाम पर ठगी का प्रयास

Wed, 13 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शातिर अपराधी बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। एक ताजा मामले में ठगों ने जिले के एक युवक को अर्द्धसैनिक बल में नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। नियुक्ति पत्र में 25 हजार रुपये जमानत राशि के तौर पर बैंक में जमा करने के बाद ही ट्रेनिंग लेटर भेजने की शर्त लिखी गई है। 
विज्ञापन


महिपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व डाक से उसके पास अर्द्धसैनिक बल में भर्ती का पत्र आया। इसमें नियुक्ति पत्र, दिशा-निर्देश और एक शपथ पत्र का प्रारूप दिया गया है। दिशा-निर्देश में उसका चयन अतिरिक्त सेवा के लिए कर्मचारियों की सीधी भर्ती के तहत होने और ट्रेनिंग लेटर सुनिश्चित करने के लिए दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने की बात लिखी गई है।

युवक ने बताया कि नियुक्ति पत्र में अनिवार्य जमानत राशि 25 हजार रुपये अंकित है। साथ ही पत्र में प्रशिक्षण पत्र बैंक में जमानत राशि जमा करने के बाद ही भेजे जाने की शर्त लिखी गई है। युवक महिपाल सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में अर्द्धसैनिक बल में भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कभी आवेदन नहीं भेजा। पत्र में लिखी गई अनिवार्य जमानत राशि देखते ही उसे इसके फर्जी होने का पता चल गया था। 
विज्ञापन


बागेश्वर। महिपाल सिंह को अर्द्धसैनिक बल में भर्ती होने को लेकर जिस तरह से फर्जी लेटर भेजा गया है, उससे जिले के अन्य युवाओं को भी इस तरह के पत्र भेजे जाने की आशंका है। ऐसे में कई युवा ठगी का शिकार हो सकते हैं। क्योंकि जिस तरह से नियुक्ति लेटर जारी किए गए हैं, उससे कोई भी झांसे में आ सकता है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास इस तरह का मामला नहीं आया है। लेकिन, यहां पर बड़ा सवाल यह भी है कि फर्जी लेटर जारी करने वालों के पास आवेदन करने वाले युवक का पता कहां से आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें