फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के दफ्तर में चोरी 

Wed, 13 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चोरों ने सोमवार रात को साधन सहकारी समिति छानी खांकर के दाणोंछीना लोब सड़क स्थित कार्यालय में धावा बोल दिया। चोरों ने कार्यालय के दरवाजे का ताला तोड़कर वहां रखी 1300 की नगदी, कंप्यूटर और की-बोर्ड चुरा लिए। चोरों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो सके। समिति के सचिव ने झिरौली थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति छानी खांकर के सचिव ललिता प्रसाद टम्टा ने बताया कि सोमवार को वह कामकाज निपटाकर कार्यालय में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह कार्यालय आने पर वहां ताला टूटा दिखाई दिया। अंदर देखने पर वहां 1300 की नगदी गायब थी। कार्यालय में रखा कंप्यूटर, माउस और की-बोर्ड गायब था। उन्होंने पुलिस से मामले की तफ्तीश कर घटना का खुलासा करने की मांग की है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें