फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाणोछीना के मिनी बैंक में आग से रिकार्ड जलकर हुए खाक

विज्ञापन
झिरोली के दाणोछीना मिनी बैंक में आग से जला सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
दाणोछीना के मिनी बैंक में आग से रिकार्ड जलकर हुए खाक
विज्ञापन

बागेश्वर। बहुउद्देशीय साधन सहकारिता समिति के दाणोछीना स्थित मिनी बैंक में आग लगने से सारे रिकार्ड जलकर राख हो गए हैं। नकदी के लॉकर तक आग नहीं पहुंचने से नकदी सुरक्षित है।
समिति के सचिव ललिता प्रसाद ने झिरौली थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह बुधवार की सुबह बैंक खोलने गए तो भीतर आग से सारे दस्तावेज, काउंडर आदि जले हुए थे। दस्तावेजों से धुआं उठ रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को बैंक कर्मचारी उमेश चंद्र बैंक बंद करने के बाद अपने घर को चला गया था। बुधवार सुबह जब बैंक खोला गया तो कमरे अंदर आग लगी पाई गई। उन्होंने घटना की जानकारी जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियों को भी दी है। सचिव ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर झिरौली के थानाध्यक्ष मदन लाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आग बुझाई। नुकसान का जायजा लिया। पुलिस ने तिजोरी खोेलकर देखी, जिसमें संपूर्ण धनराशि और कार्यालय के बगल के खाद गोदाम में रखा सामान सुरक्षित मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मिनी बैंक में करीब 700 लोगों के खाते हैं। दस्तावेज जलने से ग्राहक भी चिंतित हैं। संवाद
फोटो 08 बीजीएस 12 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें