फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल की खोजबीन कर जल्द पता लगाने की गुहार

विज्ञापन
बागेश्वर में लापता निर्मल बिष्ट का पता लगाने के लिए एडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
निर्मल की खोजबीन कर जल्द पता लगाने की गुहार
विज्ञापन

बागेश्वर। मर्चेंट नेवी में कार्यरत निर्मल सिंह बिष्ट के लापता होने से परिजन परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ललित गिरि गोस्वामी और अन्य लोगों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल को सौंपकर कहा है कि बागेश्वर निवासी निर्मल सिंह बिष्ट मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। निर्मल के परिजनों की सूचना मिली कि चार जून को इराक बॉर्डर पर शिप के डूबने से वह लापता हो गए हैं। जिसके बाद कई बार परिजनों ने खोजबीन की गुहार लगाई लेकिन निर्मल के जीवित अथवा मृत होने का पता नहीं चल सका है। निर्मल का पता न लगने से पिता प्रकाश सिंह बिष्ट और अन्य परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से निर्मल की खोजबीन करने और रिपोर्ट मंगवाने की मांग की है। संवाद
फोटो 08 बीजीएस 09 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें