फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं होने से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं में नाराजगी

विज्ञापन
बागेश्वर में एडीएम को ज्ञापन देते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कोविड महामारी के दौरान शुरू की गई प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के तहत बांटे गए राशन का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। आक्रोशित गल्ला विक्रेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जल्द बिलों का भुगतान कराने सहित अन्य मांग पूरी नहीं होने पर राशन नहीं उठाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अशोक बिष्ट के नेतृत्व में सीएम को भेजे गए ज्ञापन में विक्रेताओं ने कहा है कि भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गल्ला विक्रेताओं ने 2018-19 से 2021-22 तक अंत्योदय और एनएफएसए योजना का भुगतान नहीं किए जाने पर भी रोष जताया। विक्रेताओं ने सरकार से दुकान का किराया, स्टेशनरी व इंटरनेट का चार्ज देने की मांग की। विक्रेताओं ने पिछले पांच वर्षों के दौरान गाड़ी भाड़ा नहीं बढ़ाए जाने से हो रहे आर्थिक नुकसान को दूर करते हुए हर वर्ष मार्च में किराया बढ़ाने की भी मांग की है। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी सभी समस्याओं का जल्द निदान नहीं किया तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर अध्यक्ष गणेश सिंह रावत, सचिव मनोज सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, पूरन सिंह असवाल, प्रभाकर राज जोशी, ईश्वर दत्त, उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें