फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 38603 कार्ड धारकों के स्मार्ट राशन कार्ड पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जिले के राशन कार्ड धारकों को स्मार्ट राशन कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं। अब तक 38,603 उपभोक्ताओं के राशन कार्ड जिला पूर्ति कार्यालय बनकर आ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बीपीएल के करीब 30 हजार, अंत्योदय के छह हजार और एपीएल श्रेणी के 26 हजार कार्ड धारक हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बीपीएल और एपीएल श्रेणी के उपभोक्ता स्मार्ट राशन कार्ड के प्रयोग से देश में कहीं भी सरकारी गल्ले से राशन ले सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में तीनों श्रेणियों के करीब 66 हजार कार्ड धारक हैं। पुराने राशन कार्डों की जगह अब स्मार्ट राशन कार्ड का उपयोग होगा। स्मार्ट राशन कार्ड से ही अब सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानों से राशन मिलेगा। उपभोक्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से स्मार्ट राशन कार्ड बांटे जा रहे हैं। बताया कि, अब तक 38 हजार 603 उपभोक्ताओं के स्मार्ट राशन कार्ड आ चुके हैं। इसमें आधे से भी ज्यादा लोगों को स्मार्ट कार्ड दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें