फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कहने पर मैदान से हट गए बागी रंजीत और सज्जन

Wed, 01 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर बागेश्वर सीट से निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरे रंजीत दास और सज्जन लाल टम्टा मुख्यमंत्री के कहने पर मैदान से हट गए हैं। दोनों ने नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस के पक्ष में प्रचार में जुटने की बात कही है। 
विज्ञापन



बागेश्वर सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर मुख्यमंत्री के करीबी रंजीत दास और सज्जन लाल टम्टा ने बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करा दिया था। इससे बागेश्वर में कांग्रेस में असहज स्थिति पैदा हो गई थी। मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद बुधवार को रंजीत दास और सज्जन लाल टम्टा ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेने के बाद रंजीत दास ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेश पर निर्दलीय उम्मीदवारी से नाम वापस लिया है। उन्होंने स्वयं को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए बागेश्वर के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्याशियों का प्रचार करने की बात कही। सज्जन लाल टम्टा ने बताया कि मुख्यमंत्री से फोन पर बात हुई।


अब कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया जाएगा। दोनों बागियों के मना लिए जाने से कांग्रेस को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। टिकट बंटवारे के बाद नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री को मनाने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं हुए हैं। पिछले दिनों मची उथल पुथल के बीच पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के भाजपा का दामन थामने से बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद भी खाली पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें