फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर से तीन कपकोट से एक निर्दलीय ने नाम वापस लिया

Wed, 01 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बागेश्वर जिले की बागेश्वर और कपकोट सीटों में नाम वापसी के अंतिम दिन कुल चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। बागेश्वर में निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के बागी रंजीत दास और सज्जन लाल टम्टा सहित एक अन्य निर्दलीय दावेदार श्याम चंद्र ने नामांकन वापस लिया। जबकि कपकोट में निर्दलीय उम्मीदवार उम्मेद सिंह माजिला चुनाव मैदान से हट गए। अब दोनों विधानसभाओं में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन



बागेश्वर विधानसभा सीट में भाजपा से चंदन राम दास, कांग्रेस से बालकृष्ण, बसपा से बसंत कुमार, यूकेडी से जीवन लाल सहित कांग्रेस के बागी रंजीत दास व सज्जन लाल टम्टा के अलावा बच्ची लाल और श्याम चंद्र ने नामांकन कराया था। नाम वापसी के अंतिम दिन रंजीत दास, सज्जन लाल टम्टा और श्याम चंद्र के नाम वापस लेने के बाद अब इस सीट में पांच उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

कपकोट सीट में कांग्रेस से ललित फर्स्वाण, भाजपा से बलवंत भौर्याल, बसपा से भूपेश उपाध्याय, यूकेडी से राम सिंह ऐठानी, स्वराज इंडिया से करम सिंह दानू सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार उम्मेद सिंह माजिला, भगवत सिंह डसीला, गोविंद लाल, दयाल कपकोटी मैदान में थे। बुधवार को इस सीट से उम्मेद सिंह माजिला ने नाम वापस ले लिया। अब इस सीट में आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें