प्रदीप राणा घर में अपने माता-पिता के साथ।
- फोटो : amar ujala
गिनीज बुक आफॅ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करने की चाहत से गरुड़ के रिठाड़ गांव का साइकिल सवार प्रदीप राणा 16,700 किमी की दूरी तय कर मंगलवार को देवनाई पहुंचा। 22 राज्यों की साइकिल से यात्रा कर घर पहुंचने पर उनके माता-पिता लाड़ले से गले मिलकर भाव विभोर हो गए।
प्रदीप राणा 23 मई को देहरादून से साइकिल से देश भ्रमण पर निकले थे। वह ग्राफिक ऐरा देहरादून में आईटी के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मंगलवार को वह ग्वालदम होते साइकिल से हितैषी विद्या निकेतन स्कूल देवनाई के पास अपने घर पहुंचे।
लाडले के घर पहुंचने पर पिता किसन राणा और माता पुष्पा राणा गदगद हो गए। वह बुधवार को घर में गोलू देवता का पूजन करने बाद गरुड़ होते बागेश्वर को निकलेंगे।
ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने बताया कि बहस्पतिवार गरुड़ बाजार पहुंचने पर प्रदीप का स्वागत किया जाएगा ।