फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल में बनलेख ने जीता खिताब 

Tue, 03 Oct 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
हैंडबाल टीम के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राइंका बनलेख में जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबलों में बनलेख की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवीन ममगाई ने किया।
विज्ञापन


बालकों के सीनियर वर्ग में बनलेख की टीम ने दोफाड़ को 12-5 के अंतर से हराया। बालिका वर्ग में बनलेख ने उडियार की टीम को 9-2 से हराया। जूनियर वर्ग में भंतोला की टीम ने उडियार को जबकि बालिका वर्ग में बलनेख ने उडियार की टीम को 7-0 से हराया।

सब जूनियर बालक वर्ग में बनलेख ने गैराड़ को 5-1 से हराया। सब जूनियर और जूनियर वर्ग के फाइनल में बनलेख ने उडियार को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान कुंदन कालाकोटी, गोविंद सिंह, सुभाष चंद्र, आरपी पांडे, एलएम कालाकोटी, पूनम खाती, भूपाल सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह चौहान, पूरन सिंह, नीरज कोरंगा, शंकर सिंह, पुष्पा बोरा, सुंदर रौतेला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें