फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी के मां बाराही कमेटी की रामलीला में हुआ राम, लक्ष्मण का जन्म

विज्ञापन
भराड़ी में रामलीला मंचन का दृश्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। भराड़ी में मां बाराही कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन की रामलीला में नारद मोह से लेकर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता के जन्म तक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने लीला का शुभारंभ किया। पहले दिन के मंचन का आगाज नारद मोह से हुआ। जिसके बाद रावण दरबार, रावण, कुंभकरण, विभीषण का भगवान शिव की तपस्या करना, भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करना, अहंकारी रावण का आतंक, अयोध्या में भाइयों सहित श्रीराम जन्म, जनकपुरी में सीता जन्म, बाल्यकाल की क्रीड़ा और विश्वामित्र का राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगने तक का मंचन किया गया। भराड़ी, ऐठाण, जाजर, कपकोट, बमसेरा आदि क्षेत्रों से आए दर्शकों ने रामलीला का लुत्फ उठाया। वहां पर ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि थे।। रामलीला का निर्देशन गिरीश मिश्रा और संचालन दयाल ऐठानी और डॉ. हरीश ऐठानी ने किया। इधर, बागेश्वर में इस बार कोरोना के चलते रामलीला का मंचन नहीं किया जा रहा है। हालांकि प्रोजेक्टर की मदद से लोगों को रामलीला की झलकियां दिखाई जा रही हैं।
कुनेलाखेत में भी मंचन शुरू
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नव जागृति मंगल दल की ओर से सुदूरवर्ती कुनेलाखेत में रामलीला शुरू हो गई है। लीला का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह प्रभारी विमला रावत ने किया। वहीं, ताड़ीखेत जनमिलन केंद्र में भी रामलीला मंचन शुरू हो गया है। वहां पर क्षेपं. सदस्य बालम सिंह करायत, कमेटी अध्यक्ष गणेश चंद्र सुयाल, ग्राम प्रधान शिखा सुयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें