फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चिलियानौला में रामलीला महोत्सव शुरू

Thu, 09 Oct 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका क्षेत्र चिलियानौला में पारंपरिक रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया है। बुधवार की देर रात हुए मंचन में रावण तपस्या, शिवजी का रावण को वरदान देना, कुंभकर्ण और विभीषण की तपस्या जैसे दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान नटी सूत्रधार की प्रस्तुति और संवादों ने वातावरण को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष अरुण रावत और विशिष्ट अतिथि चंद्रा बोरा ने किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रामलीला का मुख्य आकर्षण रावण की तपस्या का दृश्य रहा जिसमें अभिनेता नीरज तिवारी द्वारा निभाई गई रावण की भूमिका ने सबका दिल जीत लिया। जब रावण ने ऊंचे स्वर में संवाद बोला ''देखो रे लोगो, ये मेरे बल को, कैलाश पर्वत उठा रहा हूं मैं'' तो पूरा क्षेत्र दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। शिवजी की भूमिका सुंदर कुवार्बी, कुंभकर्ण की भूमिका हरीश सिंह देव ने बखूबी निभाई। वहां सुपरवाइजर मुकुल सती, कोषाध्यक्ष कमलेश बोरा, गणेश कुवार्बी, प्रदीप कुवार्बी, कैलाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें