फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जीआईसी गरजोल के पीटीए अध्यक्ष बने गंगा सिंह

Thu, 09 Oct 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी गरजोल में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की बैठक में सर्वसम्मति से गंगा सिंह को शिक्षक अभिभावक संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में समन्वय और सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रधानाचार्य मनीष कुमार मिश्रा ने स्कूल की गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी साझा की और अभिभावकों से सहयोग की अपील की। निर्वाचित अध्यक्ष गंगा सिंह ने कहा कि वह विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों में रिक्त प्रवक्ता पदों की शीघ्र तैनाती की आवश्यकता जताई और इसके लिए संयुक्त प्रयास करने का आह्वान किया। वहां पर विजय कुमार यादव, संतोष जयंती, राजेंद्र प्रसाद, पूरन पालीवाल, तनुजा फर्त्याल, पूनम पपोला, जीवंती, किशोर कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें