फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं रण अकला तड़फूं, भैय्या बोल-बोल-बोल...

विज्ञापन
बागेश्वर की रामलीला में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर गमगीन श्रीराम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर की रामलीला में अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध की लीला का मंचन किया गया। भराड़ी की रामलीला में लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। मां बाराही रामलीला कमेटी भराड़ी में अक्षय कुमार वध, मेघनाद-हनुमान युद्ध, लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

रामलीला देखने उमड़ी भीड़
अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीला में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी। नगर के राजपुर में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार की रात्रि लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध, रावण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। मेघनाद का अभिनय अजय प्रकाश, सीता का अभिनय सीतल रानी, भगवान श्री राम का अभिनय कली आर्य, लक्ष्मण का अभिनय स्नेहा प्रसाद ने किया।
इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष किशन लाल, मीडिया प्रभारी पीयूष, विमलेश कुमार, सुनील कुमार, सतीश, मुकेश कुमार, रमेश लाल आदि थे। नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में मेघनाद वध, कुंभकरण वध, अहिरावण वध, मकर ध्वज हनुमान संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। धारानौला में आयोजित रामलीला में कुंभकरण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। रावण और कुंभकरण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। वहां पर रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, किशन गुरुरानी, भूपाल मनराल, हेम पांडेय, घनश्याम लोहनी आदि थे। कर्नाटक खोला की रामलीला में विभीषण का लंका से निस्कासन, अंगद-रावण संवाद, रावण मंदोदरी संवाद, मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान थे। दिव्या पाटनी ने श्री राम, शगुन त्यागी ने लक्ष्मण, मेघना पांडे ने भरत, अनिल रावत ने हनुमान, बिट्टू कर्नाटक ने रावण, हर्षिता तिवारी ने मंदोदरी, जितेंद्र कांडपाल ने विभीषण, दीपक कर्नाटक ने अंगद के किरदार का अभिनय किया। द प्लेसेंट वैली स्कूल डाटाकांडा की रामलीला देखने काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्कूली बच्चों के अभिनय की सराहना की। वहां पर प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, संस्था के सदस्य केएल शर्मा, सचिव महेश खरे, रणखिला के प्रधान महेंद्र लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें