फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रैली निकाली, मुआवजा भी मांगा

Thu, 14 Sep 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में मृतक संदीप कुमार मामले में न्याय की मांग को लेकर जुलूस निकालते आंबेडकर चेतना मंच क
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। कांडा के भैसूड़ी में संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत के मामले में खुलासा करने को लेकर आंबेडकर चेतना मंच बागेश्वर ने नगर में रैली निकाली। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

मंच के अध्यक्ष किशन विश्वकर्मा के नेतृत्व में नुमाइशखेत मैदान से पुलिस कार्यालय तक रैली निकाली गई। एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बीते 8 सितंबर को भैसूड़ी निवासी संदीप कुमार का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कांडा थाने में दर्ज कराई। पर आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


ज्ञापन की प्रति राज्यपाल, सीएम, डीजी पुलिस, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, डीएम को भेजी है। एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करने, मृतक के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही मामले की सुनवाई फास्टट्रैक न्यायालय में कराने की मांग की है। रैली में मनोज कुमार, दिनेश कुमार, निशा देवी, आशा देवी, संजय कुमार, दीवान राम, नीरज कुमार, सुरेश लाल, कैलाश आर्य, कुंदन प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन



एससी-एसटी की एक्ट की धारा बढ़ाई : पुलिस

बागेश्वर। पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उक्त मामले में एससी-एसटी अधिनियम की धारा बढ़ा दी है। मामले की विवेचना कपकोट के सीओ शिवराज सिंह राणा कर रहे हैं। बताया कि गांव के लोग और मृतक के परिजन विवेचना में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कुछ बाहरी व्यक्ति फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट कर रहे हैं, जो सही नहीं है। पुलिस पारदर्शिता के साथ जांच कर रही है। कहा कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि विवेचना जल्द पूरी कर ली जाएगी। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें