फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट राजेश टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीना चुनी गईं सचिव

विज्ञापन
बागेश्वर में निर्वाचन के बाद टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कर अधिवक्ताओं ने बागेश्वर टैक्स बार एसोसिएशन नाम से संगठन का गठन कर दिया है। एडवोकेट राजेश रौतेला संगठन के अध्यक्ष चुने गए हैं। एडवोकेट बीना कोरंगा को सचिव का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन

कर अधिवक्ताओं की बैठक में संगठन के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। एडवोकेट धीरज कोरंगा को उपाध्यक्ष, हरीश भट्ट को उप सचिव, रघुवर सिंह दानू को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट हरेन सिंह माजिला और एडवोकेट खीम सिंह बिष्ट को संरक्षक का दायित्व दिया गया। कर अधिवक्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पास किया गया कि टैक्स बार एसोसिएशन के संविधान, नियम और आचार संहिता का निर्धारण बार एसोसिएशन बागेश्वर करेगा। बैठक में टैक्स बार एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया। बैठक में एडवोकेट जगत सिंह रौतेला, हरीश सिंह धपोला, मो. असलम जिन्नाह, पंकज सिंह कनवाल, देवाशीष नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें