फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शामा में ओलावृष्टि से किसान मायूस, खाती क्षेत्र में बारिश

Sun, 19 Mar 2023 09:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र से सटे खाती गांव के साथ ही कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई। कपकोट तहसील के शामा क्षेत्र में शनिवार शाम हुई ओलावृष्टि से फलों के पेड़ों में लगे फूलों के साथ ही सब्जियों को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम को करीब चार बजे बाद हिमालयी क्षेत्र से सटे खाती गांव, द्वाली, वाछम आदि इलाकों में काफी देर तक तेज बारिश हुई। जिला मुख्यालय के साथ ही कई इलाकों में तेज हवा का जोर रहा। शनिवार शाम शामा क्षेत्र में अचानक हुई ओलावृष्टि से खेत ओलों से पट गए। सब्जियों के पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। फलों के पेड़ों में लगे फूल झड़ गए। बीते आठ दिन में जिले में चौथी बार ओलावृष्टि हुई है। पिछले रविवार को कांडा, सोमवार को लीती, मंगलवार को कर्मी क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई थी। इस रविवार को शामा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। मौसम में आई तब्दीली से मौसम में ठंडक लौट आई है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें