फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Feb 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में पहाड़ की अनदेखी करने पर टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार को सामरिक महत्व की रेल लाइन के निर्माण की कोई चिंता नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को तहसील परिसर में आयोजित रेल निर्माण संघर्ष समिति की मासिक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर से बागेश्वर के लिए रेल लाइन बिछाने की मांग पिछले 12 वर्षों से उठाई जा रही है। यह रेल लाइन जहां सामरिक महत्व के लिए जरूरी है, वहीं पहाड़ के चार जिलों के विकास के लिए भी आवश्यक है। सदस्यों ने दोहराया कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। बैठक और नारेबाजी करने वालों में अध्यक्षा नीमा दफौटी, महासचिव खड़क राम आर्या, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र पाठक, संरक्षक मोहन चंद्र जोशी, संयोजक डुंगर सिंह नेगी, महेंद्र सिंह पिलख्वाल, मनोज कुमार प्रहरी, रतन सिंह साही, उपाध्यक्ष केवल सिंह दियोड़ी, डा.प्रताप सिंह गड़िया, मदन सिंह टंगड़िया, लक्ष्मी धर्मशक्तू, पार्वती पांडे, दीपा उप्रेती, हेमा जोशी, योगेश उप्रेती, नर सिंह आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें