स्थानीय मिशन इंटर कॉलेज में एनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा रविवार को हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के 350 कैडेट्स शामिल हुए। परीक्षा संपन्न कराने में एनसीसी अधिकारी कर्नल अजय जोशी, डॉ. शैलेंद्र धपोला, पुष्कर सिंह, दीपक चंद्र, डीबी राना आदि थे। कर्नल जोशी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।