फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीडीपीओ के हवाले पूरा जिला

Fri, 25 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र समेत राज्य सरकारें भी महिला सशक्तिकरण के तमाम दावे करती हैं, इसके बावजूद यहां महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) जैसा महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली है। सीडीपीओ के भी दो पद खाली हैं। हालात यह हैं कि बागेश्वर ब्लॉक में कार्यरत सीडीपीओ के पास ही कपकोट, गरुड़ ब्लॉकों का अतिरिक्त प्रभार है जबकि उन्हीं के पास डीपीओ का कार्यभार भी है। इस कारण विभाग के तमाम कार्य प्रभावित हो गए हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं के पद भी कई खाली हैं, जिससे बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



डीपीओ संजय गौरव का स्थानांतरण पिछले वर्ष चमोली हुआ था। तब से इस पद का दायित्व बागेश्वर ब्लॉक की सीडीपीओ निर्मला के पास है। कपकोट, गरुड़ ब्लॉक में सीडीपीओ के पद भी लंबे समय से खाली हैं। इनका प्रभार भी बागेश्वर की सीडीपीओ के पास ही है। उनके जिम्मे जिले में पूरे विभाग की जिम्मेदारी होने के कारण कई काम प्रभावित हो रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का समय समय पर निरीक्षण भी नहीं हो पा रहा है। एक दिन में होने वाला काम सप्ताहभर बाद होता है। इस स्थिति में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

इसी तरह बागेश्वर, कपकोट ब्लॉक में सुपरवाइजरों के दो पद भी खाली हैं। बागेश्वर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चार, सहायिका के दो, कपकोट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तीन, मिनी केंद्रों में कार्यकत्रियों के चार, सहायिका का एक पद जबकि गरुड़ ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के तीन, मिनी केंद्रों के तीन, सहायिका का एक पद लंबे समय से खाली है। इन पदों के न भरे जाने के कारण संबंधित गांवों के बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं। लोगों ने खाली पद भरने के लिए कई बार की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मला ने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से उच्चाधिकारियों को खाली पदों की सूचना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं के खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो रही है।

 विधायक चंदन राम दास ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप मढ़ा। उन्होंने शासन को खाली पदों को भरने के लिए पत्र लिखा लेकिन कुछ भी नहीं हो सका। उधर कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि खाली पदों केे भरने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें