फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेले में बच्चों की हुई कई प्रतियोगिताएं

Fri, 25 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में बच्चों का बाल मेला लगा। बच्चों की फैंसी ड्रेस, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई। उन्होंने शिक्षा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई थी। लोगों ने बच्चों द्वारा तैयार पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में फैंसी ड्रेस में कार्तिकेय शर्मा, रुद्रा टाकुली, पीयूष गढ़िया विजेता रहे। मेले का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने किया।
विज्ञापन


विधायक ने बच्चों से जीवन का असली लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। विधायक दास ने कहा कि यह समय प्रतियोगिता का है। ऐसे मेले से बच्चों को अपने में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। इससे अन्य बच्चों को भी प्रतियोगी बनने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन की सराहना की।

 पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंत ने कहा कि छात्रजीवन में सीखे गए सारे क्रियाकलाप अच्छे भविष्य केे निर्माण में काम आते हैं। उन्होंने बच्चों से खोजी बनने को कहा। प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश उपाध्याय ने किया। मेले में एनबी भट्ट, शंकर पांडे, राखी राज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें