फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता

Thu, 26 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके सीनियर, जूनियर, प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिता में क्रमश: अभिलाष, भानु, नीरज ने पहला स्थान हासिल किया। एसोसिएशन की ओर से अव्वल प्रतिभाओं को आकर्षक पुरस्कार भेंट किए।
विज्ञापन


सैनिक स्कूल में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अभिलाष मेर, हिमांशु दफौटी, पवन कुमार क्रमश: पहला, दूूसरा, तीसरा, जूनियर वर्ग में भानुप्रिया ने पहला, सपना बिष्ट ने दूूसरा, सोनिया नेगी, प्रियंका नेगी ने तीसरा स्थान, प्राथमिक वर्ग में नीरज मेहता ने पहला, रीमा दूूसरा जबकि रश्मि, निहारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष घनानंद जोशी, डॉ. आशा तिवारी ने बच्चों को पुरस्कार भेंट किए। उन्होंने कहा कि परिश्रमी बच्चों की सफलता चरण चूमती है। प्रतियोगिता के इस दौर में कड़ी मेहनत करने को कहा। यहां प्रशांत पांडे, दुर्गा असवाल, लक्ष्मी टाकुली, उमेश चंद्र, गौरव पंत, हरीश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें