सैनिक स्कूल के बच्चे शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत शिखर पर्वत स्थित श्री श्री 1008 मूलनारायण जी के धाम के दर्शन को गए। पांच किमी की खड़ी चढ़ाई पार करके बच्चों को परमसुख की अनुभूति हुई।
उन्होंने वहां बने भव्य मंदिर के दर्शन, पूजन किया। मंदिर परिसर से हिमालय की लंबी श्रृंखला देखी। बच्चों ने मंदिर के आंगन में देर तक बैठकर भजन गाए। पुजारी प्रेम सिंह धामी ने बच्चों को प्रसाद भेंट किया। मंदिर के साधु उत्तमानंद महाराज ने बच्चों के कल्याण का आशीर्वाद दिया।