व्यय प्रेक्षक पीटी भूटिया ने निर्वाचन कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण कक्ष और वीडियो अवलोकन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हए कहा कि जो भी शिकायत प्राप्त होती है उस नंबर को रजिस्टर में नोट करने के साथ ही तत्काल शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित समाचारों की गहनता से निरीक्षण करने के साथ ही बिना अनुमति के विज्ञापन प्रकाशित करने और पेड न्यूज पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने वीडियो अवलोकन कक्ष का निरीक्षण करते हुए उड़नदस्ता और वीडियो टीमों द्वारा गई वीडियोग्राफी की डीवीडी साक्ष्यों सहित रखने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने सभी व्यय टीमों की बैठक लेते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की प्राथमिकता है।