फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का सुराग नहीं लगने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
बागेश्वर के एसपी कार्यालय में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के बिनखोली गांव के युवक का सुराग नहीं लगने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय में धरना दिया। प्रदेश महामंत्री ने एक सप्ताह के भीतर युवक का सुराग नहीं लगने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिनखोली गांव का युवक योगेश पुरी नौकरी के लिए घर से ऋषिकेश गया था। ऋशिकेश पहुंचने के बाद से वह लापता है। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट सात सितंबर को बैजनाथ थाने में दर्ज कराई थी लेकिन अब तक पुलिस युवक का सुराग नहीं लगा सकी है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने युवक को जल्द खोजने की मांग के लिए एसपी कार्यालय में नारेबाजी की। बालकृष्ण ने कहा कि युवक को नौकरी के नाम पर बुलाया गया। उससे रुपये भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर पुलिस युवक को नहीं खोज पाई तो वह एसपी कार्यालय के बाहर भूूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। वहां पर बहादुर सिंह बिष्ट, धीरज कुमार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, रंजीत दास, लक्ष्मण आर्या, प्रकाश कोहली, महेंद्र नाथ, मोहनी गोस्वामी आदि थे।
राज्यसभा सदस्य ने एसपी को किया फोन
बागेश्वर। लापता युवक का पता लगाने के लिए राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने एसपी सुखबीर सिंह से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि युवक को गुम हुए 20 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। उन्होंने पुलिस से मामले में तेजी दिखाने और जल्द युवक का पता लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें