फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गुस्साए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी बाजार में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति नाराजगी बढ़ने लगी है। भराड़ी बाजार के व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जल्द बिजली कटौती से निजात नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

भराड़ी बाजार के व्यापारियों का कहना है पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है। बिजली गुल होने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि ऊर्जा निगम से बाजार को ग्रामीण क्षेत्रों के फीडर से जोड़ा है जबकि भराड़ी बाजार के लिए अलग फीडर से आपूर्ति की जानी चाहिए थी। रोजाना हो रही बिजली कटौती से जनरल स्टोर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, फोटो स्टेट मशीन, ऑनलाइन कारोबारी सब परेशान हैं। गर्मी से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। रात के समय बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वहीं, कुटीर और लघु उद्योगों पर भी बिजली की कटौती का व्यापक असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने विभाग से जल्द समस्या का संज्ञान लेकर स्थायी निराकरण करने की मांग की। वहां पर वरिष्ठ व्यापारी शेर सिंह ऐठानी, बलवंत कोरंगा, दान सिंह, महेश ऐठानी, कमल कपकोटी, मुन्ना जोशी, बाला दत्त जोशी, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें