फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे उपनल कर्मियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर आंदोलन की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जल्द मांग पूूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि सरकार और विभाग ने दो साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को सेवा से हटाकर अन्याय किया है। कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करना भारी पड़ रहा है। आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कहा कि जोखिम काल में पूरे निष्ठा के साथ सेवा करने के बावजूद उन्हें सेवा से हटा दिया गया। जब तक सरकार सेवा विस्तार या समायोजन की मांग पूरा नहीं करेगी, आंदोलन चलता रहेगा। वहां पर बलवंत सिंह, सुरेश चंद्र, रेखा, हरीश गिरी, प्रभा, उषा, पूजा सोनी, दीपा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें