फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी उत्पादन को बढ़ावा दें : ऐठानी

Tue, 28 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पहाड़ी उत्पादन को बढ़ावा दें : ऐठानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने महिला और पुरुष उद्यमियों से पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने को कहा। पहाड़ी उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है। इनके दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। सहकारिता के जरिए ही आर्थिक समृद्धि आएगी। आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह निर्मल स्वायत्त सहकारिता धपोली की आम सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने महिलाओं को हिमाचल प्रदेश में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां फल, फूल और जड़ी-बूटी की खेती ही लोगों की मुख्य आजीविका है। आजीविका परियोजना प्रभाग के प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे ने महिलाओं को समय का महत्व समझाया। सकारात्मक सोच विकसित करने पर बल दिया।

सहायक प्रबंधक राजेंद्र  श्रीवास्तव ने सभी से एसएचजी से जुड़ने को कहा व्यावसायिक गतिविधियों से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने फसल बीमा के बारे में बताया। बैठक में मोहन पांडे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 में 8.80 लाख रुपये का वार्षिक टर्नओवर हुआ लाभ 56961 रुपये का लाभ हुआ है।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, सुंदर ऐठानी, निर्मला धपोला, प्रकाश भट्ट, सुरेश राठौर, सुरेंद्र मेहता, प्रकाश कुमार, सुरेश कांडपाल, दर्शन रौतेला, राजेंद्र पंत, महेश रौतेला, अशोक जोशी, सुनील राठौर योगेश हरबोला, गणेश भौर्याल आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें