फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन दिन से आधार केंद्र की सेवाएं ठप होने से बढ़ी परेशानी

Thu, 19 Jun 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के तहसील परिसर में आधार सर्वर बंद होने से इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील कार्यालय स्थित आधार केंद्र में सेवाओं का संचालन बीते तीन दिन से ठप है। केंद्र बंद होने से आधार कार्ड बनवाने आ रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दूरस्थ गांव गुलेर से अपने तीन और पांच साल के बच्चों को लेकर आधार केंद्र पहुंची निर्मला मर्तोलिया ने बताया कि वह सुबह जल्दी काम कराने के लिए केंद्र खुलने से पहले ही वहां पहुंच गई थी। पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी कार्य नहीं हो पाया। हरसिला से आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधित कराने के लिए पहुंची पूजा ने बताया कि कामकाज चलने के इंतजार में सुबह से इंतजार कर रही हूं। कई लोग वापस लौट चुके हैं। तहसीलदार देवेंद्र लोहनी ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी हो रही है। ठीक होते ही कार्य सुचारु हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें