फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में स्याल्दे बिखौती मेले की तैयारियां जोरों पर 

Tue, 12 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय से लगी कपकोट ग्राम पंचायत स्थित श्री श्री 1008 लाटू देव और काशिल देवता के मंदिर में क्रमश: 14 और 15 अप्रैल को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध स्याल्दे बिखौती के मेले लगेंगेञ यहां मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंदिरों में रंगरोगन और स्वच्छता अभियान पूरा हो गया है। मेेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। 
विज्ञापन


श्री श्री 1008 लाटू देव के मंदिर में स्याल्दे बिखौती का मेला 14 अप्रैल को लगेगा। मंदिर के पुजारी लीलाधर उपाध्याय और मोहन चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में स्वच्छता अभियान पूरा हो गया है। मेले के दिन मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना होगी और लाटू देव को नए अनाज से बना प्रसाद अर्पित किया जाएगा।

इधर, काशिल देव के मंदिर में 15 अप्रैल को मेला लगेगा। मंदिर में रंगरोगन का कार्य पूरा हो गया है। पुजारियों ने बताया कि पूूजा-अर्चना के बाद भगवान को नए अनाज से बना प्रसाद अर्पित कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की जाएगी। उन्होंने लोगों से मेले में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर रंगरोगन किया। इस कार्य में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, मंदिर के पुजारियों में मोहन चंद्र उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, बबलू उपाध्याय, बीनू उपाध्याय, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक केडी शर्मा, दलीप कपकोटी, ललित कपकोटी, चंदन, दीपक आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें