फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से सदन तक होगा केंद्र की तानाशाही का विरोध 

Tue, 12 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बोले एमएलए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्र की भाजपा सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपदस्त कर विकास कार्य अवरुद्ध करने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा और केंद्र सरकार की इस तानाशाही का सदन से सड़क तक विरोध करेंगे। यह बात कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने कही।
विज्ञापन


बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में विधायक फर्स्वाण ने कहा कि हरीश रावत की सरकार द्वारा वित्तीय बजट 2016-17 में उत्तराखंड के विकास की जो रूपरेखा खींची गई, उससे घबरा कर भाजपा ने उस बजट को जबरदस्ती निरस्त करने का प्रयास किया। यहां तक कि राज्यपाल की ओर से 28 मार्च तक सदन में बहुमत सिद्ध करने के राज्यपाल के आदेश को तानाशाही से पलट कर राष्ट्रपति शासन थोपने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार सालों के विकास कार्यों का आइना कपकोट विधानसभा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, सिंचाई के क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए गए हैं। विधायक ने कहा कि इसका जवाब प्रदेश की जनता 2017 के चुनावों में देगी। वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भुवन पाठक, सुनील भंडारी, रंजीत डसीला, बालकृष्ण, मनोज कुमार, सिराजखान आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें