फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही दल उत्तरकाशी को रवाना 

Sat, 29 Sep 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पर्वतारोहण दल के झंडा सौपती विधायक मुन्नी शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम का 2019 में माउंट एवरेस्ट पर भेजे जाने वाले महिला पर्वतारोही दल को थराली की विधायक मुन्नी देवी ने झंडा सौंप प्रशिक्षण हेतु उत्तरकाशी के लिए रवाना किया।  
विज्ञापन


एसएसबी सभागार ग्वालदम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मुन्नी देवी ने एसएसबी के उप महानिरीक्षक और गंगोत्री अभियान दल की लीडर सोमती जोशी और उप लीडर सुबोध कुमार चंदोला को ध्वज सौंपा। इस मौके ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी, भाजपा के महामंत्री कुंदन परिहार आदि ने विचार रखे। एससबी ग्वालदम के पर्वतारोहण संस्था ने बताया कि प्री माउंट एवरेस्ट दल 30 सितंबर को श्रीनगर से  रवाना होगा। रात्रि में गंगोत्री में विश्राम करेगा।  तीन अक्तूबर को  रुद्रगौरा घाटी पर्वत के निकट आधार शिविर स्थापित करेगा। 12 और 13 अक्तूबर को रुद्रगौरा घाटी पर्वत पर फतह करने का प्रयास करेगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें